सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   While the family was at a wedding, thieves stole cash and jewellery.

Jalaun News: घर वाले शादी में, चोरों ने साफ किए नकदी-जेवर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
While the family was at a wedding, thieves stole cash and jewellery.
। फोटो 09 चोरी के बाद घर में बिखरा सामान और खाली पड़ी अलमारी। संवाद
विज्ञापन
जालौन। उरई रोड पर बंबा के पास सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने एक लाख रुपये नकद समेत सोने की दो अंगूठी और लगभग 200 ग्राम चांदी चोरी कर ली। पीड़ित ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला नया भवानीराम बंबा के पास निवासी मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी को गुरसरायं में उनके भांजे की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह परिवार समेत 28 जनवरी को गुरसरायं चले गए थे। उनके घर में मुख्य दरवाजे के पास ही मछली का टैंक है। इसमें दाना डालने के लिए वह पड़ोसी को मुख्य दरवाजे की चाबी दे गए थे जबकि अंदर पूरा घर लॉक था। 28 जनवरी को वह मछली को दाना डालकर गए थे। 29 जनवरी की शाम को जब पड़ोसी ने मछलियों को दाना डाला तो घर में सब ठीक था। रात में चोर पहली मंजिल स्थित आवास में शायद बगल में स्थित मकान की छत पर चढ़कर दरवाजे तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजे में तीन लॉक थे। चोरों ने तीनों लॉक तोड़ दिए और अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे और अलमारी का भी लॉक तोड़ दिया। लॉक तोड़कर चोरों ने अलमारी के लॉकर में रखे एक लाख रुपये नकद समेत सोने की दो अंगूठी और लगभग 200 ग्राम चांदी चोरी कर ली। घर की महिलाएं अन्य जेवर को पहनकर गई थीं, जिससे वह चोरी होने से बच गए। पड़ोसी की सूचना पर उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी यूपी 112 और कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



इस चोरी की घटना से पूर्व बीती 11 दिसंबर को उरई रोड पर ही मुस्तकीम के घर से लगभग 500 मीटर आगे चोरों ने संजीव कुमार के आवास से लगभग 35 लाख रुपये रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि गश्त न होने से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed