फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10-gram gold chain snatched from elderly woman returning from morning walk.

Jaunpur News: माॅर्निंग वॉक से लौट रही वृद्धा से 10 ग्राम सोने की चेन लूटी

Tue, 14 Jul 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
10-gram gold chain snatched from elderly woman returning from morning walk.
महिला के गले से चेन छिनते बाइक सवार। वीडियो ग्रैब
जौनपुर। जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला स्थित बजरंग घाट मोहल्ले में सोमवार की सुबह हलकर लौट रही एक वृद्धा से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 10 ग्राम सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने वृद्धा को धक्का देकर घायल कर दिया। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

बजरंग घाट निवासी दमयंती देवी सोमवार की सुबह करीब 6:05 बजे टहलकर लौट रही थीं। वो अपने घर के निकट पहुंची थीं तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वे घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल वृद्धा की मदद की और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

दमयंती देवी के पुत्र संदीप कुमार वर्मा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना कैमरे में कैद होने की पुष्टि हुई है। प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed