फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lions Club Jaunpur Gomti planted 200 fruit-bearing saplings and pledged to protect them.

Jaunpur News: लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ ने 200 फलदार पौधे लगाए, संरक्षण का संकल्प

Tue, 14 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Lions Club Jaunpur Gomti planted 200 fruit-bearing saplings and pledged to protect them.
सुजानगंज, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी किरण पाण्डेय ने बीआरसी पर किया प
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ ने सोमवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना है।
विज्ञापन

अध्यक्ष सै. हसनैन कमर ‘दीपू’ के नेतृत्व में लगभग 200 उन्नत प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण किया गया। इनमें आम, जामुन, अमरूद, सहजन और कटहल जैसे वृक्ष शामिल थे। डॉ अख्तर हसन रिज़वी शिया पीजी कॉलेज, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज और श्यामा आईटीआई कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। क्लब ने केवल पौधारोपण तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने प्रत्येक पौधे के संरक्षण, नियमित देखरेख और निगरानी का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर विशाल वृक्ष का रूप धारण करें।अभियान के संयोजक अनुराग सिंह और संयोजिका नूपुर सिंह ने सभी 200 फलदार पौधे उपलब्ध कराए। उपस्थित सदस्यों ने उनके सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधारोपण-जौनपुर। सुजानगंज शिक्षा क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। बीईओ किरण पांडेय ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। ये पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करनी चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

गोपीपुर राम जानकी मंदिर परिसर में किया पौधरोपण-सिरकोनी। गोपीपुर स्थित राम जानकी मंदिर के परिसर में सोमवार को पौधरोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दो सौ फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि पौधरोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाकर प्रकृति को हरा-भरा बनाना है। पेड़-पौधे अवश्य लगाएं ताकि जीव-जंतु के साथ-साथ मनुष्य भी स्वस्थ बना रहे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह रंगीले व भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे, संत कुमार चौबे उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम आयोजक प्रधान प्रतिनिधि अखिलेंद्र सिंह की सराहना की। संचालन अमित सिंह जुगनू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed