फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medical college to get MRI machine; patients to get major relief.

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज को मिलेगी एमआरआई मशीन, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Tue, 14 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Medical college to get MRI machine; patients to get major relief.
मेडिकल कॉलेज जौनपुर। स्रोत-संवाद
जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्दीकपुर (मेडिकल कॉलेज) में जल्द ही एमआरआई जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। शासन ने मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन लगाने की स्वीकृति दे दी है। अगले दो से तीन माह में मशीन मिलने की संभावना है, जबकि सितंबर तक इसके स्थापित होकर अक्तूबर से मरीजों के लिए सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एमआरआई मशीन की स्थापना के लिए पहले ही शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से एमआरआई सूट तैयार कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि इसके लिए सीटी स्कैन केंद्र के समीप स्थान चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही विशेषज्ञ टीम प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेगी। मशीन मिलने के बाद स्थापना की प्रक्रिया पूरी कर सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सरकारी स्तर पर एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को निजी जांच केंद्रों या दूसरे जनपदों का रुख करना पड़ता है। गंभीर और आंतरिक बीमारियों की जांच के लिए चिकित्सक अक्सर एमआरआई कराने की सलाह देते हैं, लेकिन सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा नहीं होने से मरीजों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में निजी जांच केंद्रों पर एमआरआई कराने के लिए मरीजों को पांच से छह हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, जिन सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध है, वहां मशीनों की कमी, खराबी या तकनीकी स्टाफ की कमी के कारण लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन शुरू होने के बाद मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेंगे तथा निजी केंद्रों पर उनकी निर्भरता भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

मशीन लगने से फायदे
मुफ्त या बेहद किफायती जांच: सरकारी दर पर जांच होने से गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को आर्थिक बोझ से बड़ी राहत मिलेगी।
समय की बचत: रिपोर्ट जल्द मिलने से मरीजों का इलाज समय पर शुरू हो सकेगा।
निजी सेंटरों पर निर्भरता खत्म: जौनपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
एमआरआई सूट के निर्माण और तकनीकी बारीकियों के निरीक्षण के लिए जल्द ही एक विशेषज्ञ टीम आ रही है। शासन से मशीन प्राप्त होते ही इसे युद्धस्तर पर स्थापित कर चालू कर दिया जाएगा, ताकि स्थानीय मरीजों को जल्द से जल्द इस आधुनिक सुविधा का लाभ मिल सके।- डॉ. आरबी कमल, प्राचार्य, उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed