फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ensure the enrollment of Anganwadi children in schools as well.

Jaunpur News: आंगनबाड़ी के बच्चों का भी विद्यालय में कराएं नामांकन

Tue, 14 Jul 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ensure the enrollment of Anganwadi children in schools as well.
जौनपुर: बक्शा ब्लॉक स्कूल चलो अभियान रैली को खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव हरी झंडी
मछलीशहर। प्राथमिक विद्यालय कसेरवा में सोमवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार मिश्र ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 6 से 14 आयु वर्ग का कोई भी बच्चा छूटने न पाए, साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों का भी नामांकन विद्यालय में कराएं।
विज्ञापन

रैली डिहवा, पांडेपुर, चकिया, शर्मा बस्ती, गौतम बस्ती में भ्रमण किया। रैली में गुप्ता गीता बेन, मनोज कुमार गुप्ता, राजकुमार, मीरा यादव, मीरा जायसवाल, बचई, महेंद्र प्रसाद, भरतलाल मौर्य, अनिल कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए। इसी तरह पीएम श्री विद्यालय मिर्जापुर में बीईओ अमरदीप जायसवाल ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर प्रथम में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, प्राथमिक विद्यालय हिरामनपुर प्रधानाध्यापक प्रणवीर प्रताप सिंह, कंपोजिट विद्यालय बनगांव में प्रधानाध्यापक मंजू सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। रैली में संकुल धर्मेंद्र कुमार सिंह, हरिकेश सिंह, अर्चना सिंह, शंभूनाथ अविनाश पाल तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आदि रहे। बक्शा : ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का शुभारंभ शंकरगढ़ न्याय पंचायत के पीएम श्री विद्यालय मयंदीपुर के परिसर से किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय नोडल संकुल डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को अंग वस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बक्शा सरोज कुमार सिंह, एआरपी सुशील यादव, संकुल शिक्षक प्रवीण सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, राहुल पांडेय, प्रधानाध्यापक राजेश सिंह, डॉ. निर्भय सिंह, संजय सिंह, पुष्पा चौधरी, राजकुमार सिंह, संध्या सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed