फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bolero rams into house after running over elderly cyclist; man dies.

Jaunpur News: साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदते हुए मकान में घुसी बोलेरो, वृद्ध की मौत

Tue, 14 Jul 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bolero rams into house after running over elderly cyclist; man dies.
रामेश्वरम धाम त्रिमुहानी राजेपुर में वृद्ध को रौंदने के बाद घर में घुसा बोलेरो। स्रोत-नागरिक
सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर बाजार में सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार एक वृद्ध को रौंद दिया। अनियंत्रित वाहन इसके बाद एक मकान का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि राजेपुर गांव निवासी हौसिला मिश्र (65) सोमवार को साइकिल से अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित रामेश्वर धाम त्रिमुहानी दर्शन करने गए थे। लौटते समय राजेपुर बाजार में गुलाब मौर्य की दुकान के सामने पीछे से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर विद्या सिंह के मकान का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गया।
विज्ञापन

संयोगवश हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हौसिला मिश्र को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की तत्काल गिरफ्तारी और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर मौके पर हंगामा किया। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed