सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11.74 crore will be spent on the rejuvenation of Singramau-Lalganj road.

Jaunpur News: 11.74 करोड़ से सिंगरामऊ-लालगंज मार्ग का होगा कायाकल्प

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
11.74 crore will be spent on the rejuvenation of Singramau-Lalganj road.
विज्ञापन
लालगंज-गौरामाफी मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इसपर 11.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसकी स्वीकृति शासन की ओर से मिल गई। सोमवार को भाजपा बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया। लालगंज, गौरामाफी मार्ग बीते दो साल से बदहाल है जिस पर आवागमन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पीडब्ल्यूडी की ओर से मार्ग को चिह्नित कर शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया था। इस मार्ग की लंबाई लगभग 6 किलोमीटर है। यह मार्ग प्रतापगढ़ मुख्यालय को जोड़ता है। इस मार्ग के कायाकल्प होने से 30 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस मौके पर कुंवर जय सिंह जय बाबा, कैप्टन राम गुन मिश्र, बद्री प्रसाद मिश्र, पंडित राकेश दुबे, रानू सिंह प्रधान, रितेश सिंह, संजय सिंह प्रधान, धर्मराज सरोज माैजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed