फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.42 lakh siphoned off from woman's account using a fake ATM card.

Jaunpur News: फर्जी एटीएम कार्ड से महिला के खाते से 1.42 लाख उड़ाए

Sun, 19 Jul 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
1.42 lakh siphoned off from woman's account using a fake ATM card.
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोहनी गांव की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। जालसाजों ने कथित रूप से फर्जी एटीएम कार्ड बनाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते से दो दिनों में करीब 1.42 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोहनी गांव निवासी ज्योति सिंह ने बताया कि उनका खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में है। बुधवार और बृहस्पतिवार को उनके खाते से लगातार कई ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 1,41,999.84 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर खाते से धनराशि कटने के संदेश मिलने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पीड़िता ने तत्काल बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया। बैंक की ओर से बताया गया कि कथित रूप से फर्जी एटीएम कार्ड जारी कर खाते से निकासी की गई है। शिकायत मिलते ही बैंक ने एहतियातन खाते को ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ज्योति सिंह ने साइबर क्राइम थाना जौनपुर में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की।

साइबर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। बैंक से ट्रांजैक्शन का विवरण और अन्य तकनीकी जानकारी मांगी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed