फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chhappan Bhog' offered to Lord Jagannath; devotees immersed in devotion during the *bhajan* evening.

Jaunpur News: श्री जगन्नाथ को अर्पित हुआ छप्पन भोग, भजन संध्या में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

Sun, 19 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chhappan Bhog' offered to Lord Jagannath; devotees immersed in devotion during the *bhajan* evening.
जगन्नाथ जी को लगाया गया 56 भोग। संवाद - फोटो : Archive
जौनपुर। नगर के रासमंडल स्थित भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया। विधि-विधान से आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। शाम को आयोजित भजन संध्या में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। देर रात तक मंदिर परिसर भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अनुसार, 19 जुलाई को कढ़ी-भात का भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इससे पहले 16 जुलाई को भगवान को राजसी खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया था। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले थे।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के दिन महा स्नान के बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा से अमावस्या तक अस्वस्थ (ज्वरग्रस्त) माने जाते हैं। इस अवधि में उन्हें औषधीय काढ़े का भोग लगाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को प्रभु को परवल के जूस का भोग भी अर्पित किया गया। स्वस्थ होने के बाद भगवान के दर्शन पुनः प्रारंभ हुए और परंपरा के अनुसार विभिन्न प्रकार के भोग एवं धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़
तेजीबाजार। क्षेत्र के पिपरी गांव में शुक्रवार देर शाम भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यह यात्रा श्री हरि राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से शुरू होकर लगभग चार से पांच किलोमीटर का मार्ग तय करते हुए सुभाष चौक पर संपन्न हुई। इस्कान मंदिर खारघर मुंबई की टीम ने यात्रा का नेतृत्व किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान मौजूद रहा। भक्तगण नाचते-गाते और झूमते हुए रथ को श्रद्धापूर्वक खींच रहे थे। जगह-जगह जल, शरबत, फल और मेवा का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी को फल, फूल, मेवा और खिचड़ी का भोग लगाया। इस अवसर पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष उर्फ़ आशू सिंह, कुंवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, अध्यापक जितेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, पंडित मुकेश मिश्र, डॉक्टर उपेन्द्र सिंह , विनोद सेठ, अनुज, तन्मय, अभिनव, युवराज, सतीश चन्द्र, प्रधान अम्ब्रिश सिंह, शुभम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed