फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only 150 dustbins for a population of 3.25 lakh; 100 tonnes of waste generated daily.

Jaunpur News: सवा तीन लाख की आबादी पर सिर्फ 150 डस्टबिन, रोजाना सौ टन निकलता है कूड़ा

Sun, 19 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Only 150 dustbins for a population of 3.25 lakh; 100 tonnes of waste generated daily.
फैजबाग में सड़क पर पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : Archive
जौनपुर। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के 18 दिन बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं नजर आ रहा है। ग्रामीण इलाकों को तो छोड़िए शहर के 39 वार्ड को ही देख सकते हैं। यहां सफाई व्यवस्था के लिए 500 से अधिक कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी 30 से अधिक स्थानों पर कूड़ा पूरे दिन सड़क पर पड़ा रहता है। यहां सवा तीन लाख की आबादी पर सिर्फ 150 डस्टबिन है जबकि रोजाना सौ टन कूड़ा निकलता है। नगर पालिका का दावा है कि पांच हजार लोगों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होता है। इसके लिए 24 गाड़ियों लगाई गई हैं। दो गाड़ियां हॉस्पिटलों से निकलने वाले कचरों को उठाने के लिए लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

शहर से कूड़ा उठाने के लिए छोटा-बड़ा मिलाकर कुल 180 संसाधन हैं। इनमें तीन लोडर तीन जेसीबी, दो छोटा लोडर, 15 ट्रैक्टर, 20 मैजिक प्रमुख रूप से शामिल हैं। करीब 150 डस्टबिन हैं। शहर से निकलने वाले कूड़ों को कुल्हनामऊ ले जाया जाता है, जहां एक बार गाड़ी जाने पर दो घंटे से अधिक का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जिम्मेदारों का दावा है कि कूड़ा उठान का काम भोर में चार बजे से दोपहर दो बजे तक होता है। लेकिन इसके बाद भी दिन भर कूड़ा सड़कों पर पड़ा रहता है। बारिश में समस्या बढ़ जाती है। दुर्गंध से उस राह से गुजरना मुश्किल होता है। जलभराव और गंदगी के कारण एडीज मच्छर के अटैक का खतरा मड़राने लगा है।

एक जुलाई से चल रहा अभियान: एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। 12 विभागों के संयुक्त सहयोग से संचारी रोगों के रोकथाम को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता के साथ ही दिखावे की साफ-सफाई भी हो रही है, लेकिन धरातल पर काम नहीं होने से ही बीमारियों पर रोक नहीं लग पाती है। यही कारण है कि हर साल डेंगू, मलेरिया के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। गंदगी से बढ़ रही समस्या: जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि गंदगी के चलते एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी डेंगू है। शुरुआत में मामूली बुखार, तेज सिरदर्द और जोड़ों में असहनीय दर्द के साथ शुरू हो सकता है लेकिन गंभीर मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

फैजबाग में सड़क पर पड़ा कूड़ा। संवाद

फैजबाग में सड़क पर पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed