सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 detained in firing case over tile laying and wages dispute

Jaunpur News: टाइल्स लगाने और मजदूरी के विवाद में फायरिंग के मामले में 15 हिरासत में

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
15 detained in firing case over tile laying and wages dispute
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में टाइल्स लगाने और मजदूरी को लेकर हुए विवाद में फायरिंग के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नामजद तीन आरोपी फरार हैं। देवकली में सोमवार को बिजली विभाग के ठेकेदार उदय प्रताप यादव के यहां घर में टाइल्स लग रही थी। उसी दौरान मजदूरी को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बीच ही फायरिंग होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना करने वाले 6 बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मंगलवार को 15 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। घटना में ठेकेदार बाल-बाल बच गए थे लेकिन घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। जांच के दौरान पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है। घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे लगे सीसीटीवी कैमरे में सभी आरोपी कैद हो गए हैं। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चार बाइक पर सवार कुल छह बदमाश मौके पर पहुंचे थे। पीड़ित के अनुसार इनमें से तीन के पास पिस्टल भी थी। इससे खुलेआम फायरिंग की गई। देर रात तक पुलिस और एसओजी की टीमों ने दर्जनों संभावित ठिकानों पर दबिश दी। खबर लिखे जाने तक कोई आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका था। दो साल पहले भी केराकत कस्बे के सरायबीरू चौराहे पर भी टाइल्स लगाने के विवाद में बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी थी। कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed