सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत में मृतक प
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थानाक्षेत्र के पिंडरा गांव में सोमवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जफराबाद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि पिंडरा गांव की प्रीति (28) पत्नी दशरथ गुप्ता सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गई। कुछ देर बात उसकी हालत गंभीर हो गई तो ससुराल के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए। वहां विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर जफराबाद थाने की पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अब तक विवाहिता के मायके पक्ष की तरफ से किसी आरोप की तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी जाएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed