फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40 kilos of opium and 30 kilos of betel nuts seized, sent for investigation

Jaunpur News: 40 किलो दोहरा और 30 किलो सुपारी बरामद, जांच के लिए भेजा

Thu, 13 Aug 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
40 kilos of opium and 30 kilos of betel nuts seized, sent for investigation
बक्शा। शिवगुलामगंज बाजार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापा। बुधवार को विभागीय टीम ने शिवगुलामगंज बाजार स्थित विकास अग्रहरि पुत्र विनय अग्रहरि के आवास पर कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलो दोहरा एवं 30 किलो सुपारी बरामद की। कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने बरामद दोहरे के तीन नमूने जांच के लिए संकलित किए। नमूने लेने के बाद बरामद दोहरा और सुपारी को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में की गई छापेमारी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दुबे, विनोद यादव एवं अपराजिता तिवारी शामिल रही। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिलावटी, प्रतिबंधित अथवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बरामद सामग्री और लिए गए नमूनों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की सूचना मिली है। विक्रेता को थाने पर बुलाया गया अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article