फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cheated by luring with a solar plant at the petrol pump, arrested

Jaunpur News: पेट्रोल पंप पर सोलर प्लांट लगाने का झांसा देकर की थी ठगी, गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cheated by luring with a solar plant at the petrol pump, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी जौनपुर। पेट्रोल पंप पर सस्ते दाम में सोलर प्लांट लगवाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले आरोपी सचिन शर्मा निवासी आमी सराय सैफ खां, पट्टी प्रतापगढ़ को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चार सिम कार्ड और दो एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अब तक 50 लाख रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी कर चुका है। एएसपी सिटी एवं नोडल साइबर क्राइम आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पेट्रोल पंप संचालकों और अन्य प्रतिष्ठानों की जानकारी जुटाकर उन्हें फोन करता था। सोलर पैनल कम कीमत पर लगवाने का झांसा देकर वाट्सएप पर लूमिनस कंपनी के नाम से फर्जी एस्टीमेट भेजता था। इसके बाद कुल लागत की आधी रकम पहले अलग-अलग किस्तों में अपने खातों में मंगवाता था। ठगी की रकम परिचितों के खातों में ट्रांसफर कराने के बाद निकाल लेता था। जांच में आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में नौ एफआईआर और साइबर क्राइम पोर्टल पर छह से ज्यादा एनसीआरपी शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल, समन्वय और प्रतिबिम्ब पोर्टल के साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed