फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Out of 585 seats in BPEd, 134 took counseling

Jaunpur News: बीपीएड की 585 सीटों के लिए 134 ने कराई काउंसिलिंग

Thu, 13 Aug 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Out of 585 seats in BPEd, 134 took counseling
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर के महाविद्यालय में बीपीएड की सीटें भरने के लिए विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में दक्षता परीक्षा बुधवार को दूसरे दिन भी आयोजित की गई। 134 की काउंसिलिंग कराई जाएगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के 8 महाविद्यालयों में 585 सीटों के लिए कुल 275 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जौनपुर के एक कॉलेज और गाजीपुर के 7 महाविद्यालयों की 585 सीटों के भरने के लिए 11 अगस्त से काउंसिलिंग शुरू हुई। 275 अभ्यर्थियों में से 174 अभ्यर्थी काउंसिलिंग कराने लिए पहुंचे। इसमें से 134 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई। 40 वापस लौट गए। इस प्रकार कुल 134 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। बीपीएड में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से 50 फीसदी ने ही काउंसिलिंग कराई। 141 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग छोड़ दिया। पहली काउंसिलिंग के बाद करीब 451 सीटें खाली रह गई है। दो दिन की काउंसिलिंग प्रक्रिया एक दिन में पूरी हो गई। दूसरे दिन केवल औपचारिकता पूरी की गई। बीपीएड प्रवेश समिति के समन्वयक डॉ. शेखर सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए उन्हें मौका देने के लिए कमेटी की बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed