फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A woman died after getting electrocuted while connecting the fan's wire to the board

Jaunpur News: पंखे का तार बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 13 Aug 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A woman died after getting electrocuted while connecting the fan's wire to the board
जौनपुर। ईसापुर मोहल्ले में बुधवार को करंट की चपेट में आने से प्रिया सोनी (27) की मौत हो गई। घर में पंखे का तार बोर्ड में लगाते समय वे अचानक करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इस कारण वे झुलस गई। परिजन उन्हें ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकले थे। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद मोहल्ले में मातम छाया है। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें एक छह वर्षीय बेटा आकाश, पांच वर्षीय बेटी प्रिया और करीब तीन साल की एक छोटी बेटी शामिल है। मां की मौत के बाद मासूम बच्चों को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed