सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   7 people injured in a fight over removing the gate's porch

Jaunpur News: गेट का बारजा निकालने के विवाद में मारपीट, 7 लोग घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
7 people injured in a fight over removing the gate's porch
विज्ञापन
मीरगंज। भटहर गांव के सहिदा बस्ती में बुधवार की सुबह 10 बजे गेट का बारजा निकालने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। सरिया से हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया है। भटहर गांव के सहिदा बस्ती निवासी वैजनाथ बुधवार की सुबह गेट का निर्माण करा रहे थे। गेट का बारजा निकाल रहे थे। इसका विरोध विजय शंकर ने किया। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और सरिया लेकर भिड़ गए। देखते ही देखते मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के सूरज (24) पुत्र बैजनाथ, बैजनाथ (55) पुत्र श्रीपति, धीरज (35) पुत्र बैजनाथ, उर्मिला (32) पत्नी मिथलेश, अंतिमा (20) पुत्री बैजनाथ और दूसरे पक्ष के प्रमोद उर्फ बंटी (30) पुत्र गिरिजा शंकर, साक्षी (15) पुत्री बंटी घायल हो गईं। सूचना पर मीरगंज थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से मछलीशहर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा भी पहुंच गईं। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत सिंह का कहना है कि घायलों को मछलीशहर भेजकर दोनों पक्ष की तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed