सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   7.92 crore rupees to be spent on power substation in Sadhiranganj, to address tripping problems

Jaunpur News: 7.92 करोड़ से सधीरनगंज में बनेगा विद्युत उपकेंद्र, दूर होगी ट्रिपिंग की समस्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
7.92 crore rupees to be spent on power substation in Sadhiranganj, to address tripping problems
विज्ञापन
जौनपुर। रामपुर क्षेत्र के सधीरनगंज गांव में 33/11 केवीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 7.92 करोड़ खर्च किया जाएगा, जिसकी स्वीकृति शासन की ओर से मिल गई। नए उपकेंद्र बनने से 50 गांवों के 21 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।


वर्तमान में सधीरनगंज के आसपास के क्षेत्रों में रामपुर पावर हाउस से बिजली आपूर्ति की जाती है। इस उपकेंद्र पर लोड़ अधिक होने से बिजली ट्रिपिंग, फाल्ट व लो-बोल्टेज समस्या से उपभोक्ता परेशान थे। इसके मद्देनजर अपना दल एस से मड़ियाहूं के विधायक डॉ. आरके पटेल ने नए उपकेंद्र के निर्माण के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेज था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर के सधीरनगंज में 33/11 केवीए के उपकेंद्र बनाने के लिए जगह चिन्हित कर लिया गया है। इसके निर्माण में सात करोड़ 92 लाख खर्च किया जाएगा। कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। अगले माह निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए नया उपकेंद्र एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे बिजली आपूर्ति में स्थिरता आएगी और क्षेत्रीय विकास में गति मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

बिजली विभाग के अनुसार नए उपकेंद्र से न केवल ओवरलोडिंग व लो-बोल्टेज की समस्या दूर होगी बल्कि शटडाउन, ब्रेकडाउन व ट्रिपिंग की भी समस्या दूर होगी। इससे 50 गांवों के 21 हजार उपभोक्ताओं को सीधे व निर्बाध बिजली मिलेगी। इससे जहां किसान खुशहाल होंगे वहीं आए दिन भीषण गर्मी में फुंक रहे ट्रांसफाॅर्मरों की संख्या में कमी आएगी।
रामपुर ब्लॉक के सधीरनगंज में नये विद्युत उपकेंद्र बनाने की स्वीकृति शासन की ओर से मिल गई है। इसमें 7.92 करोड़ खर्च होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इस नए उपकेंद्र बनने के बाद 50 गांवों के 21 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। -मुरलीधर, एसडीओ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed