{"_id":"6a1c92fcbde1c1d1cf05f9d7","slug":"jaunpur-was-elated-with-the-pm-joining-the-live-programme-of-mann-ki-baat-leaders-expressed-their-gratitude-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156099-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मन की बात में पीएम के लाइव जुड़ने से जौनपुर गदगद, नेताओं ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मन की बात में पीएम के लाइव जुड़ने से जौनपुर गदगद, नेताओं ने जताया आभार
विज्ञापन
मन की बात का लाइव प्रसारण देखते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और भाजपा के नेता-कार्यकर्ता। भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन एक होटल में जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में किया गया, यहां सभी ने कार्यक्रम को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा व जनहित के कार्यों में सहभागिता निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने देशभक्ति, सामाजिक सेवा, नवाचार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और उनके प्रयासों का उल्लेख करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विधान परिषद सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि जनपद के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण बन गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ''मन की बात'' में सीधे जौनपुर से लाइव जुड़े। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के सीधे जुड़ने और जौनपुर का मान बढ़ाने के लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं। यह जनपद के प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण है। इससे स्थानीय स्तर पर विकास, संस्कृति और जन-भागीदारी को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि ''मन की बात'' केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक की शक्ति, सकारात्मकता और उनके असाधारण प्रयासों को प्रदर्शित करने का एक जीवंत माध्यम है। प्रधानमंत्री देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनूठे सुझावों और जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले नागरिकों की कहानियों को साझा करते हैं। इससे विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्थानीय शिल्पकारों व उद्योगों का समर्थन करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय, पुष्पराज सिंह, पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, बांकेलाल सोनकर, मनोरमा मौर्य आदि रहे।
भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
मछलीशहर। भारतीय जनता पार्टी के मछलीशहर मंडल के कटाहित खास के बूथ संख्या 9 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पहलवान साहब मंदिर परिसर में किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने मोबाइल के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने, जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा समाज सेवा से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का हुआ उन्होंने देशभर में जल बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए नागरिकों से वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के उपाय अपनाने का आह्वान किया। खेल जगत में देश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को मेहनत, अनुशासन और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्रीराम रतन दास (लाल बाबा), बूथ अध्यक्ष विपिन मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष सुनील बिंद, सेक्टर संयोजक दिनेश जायसवाल, सेक्टर प्रभारी अभिषेक नारायण सिंह सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Trending Videos