सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man died in a head-on collision between two bikes.

Jaunpur News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a head-on collision between two bikes.
सड़क दुर्घटना में मृत-विकास प्रजापति की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
सिकरारा। जौनपुर रायबरेली राजमार्ग के भवानीपुर मोड़ के पास शनिवार की रात दो बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

लाइन बाजार क्षेत्र के सलखापुर गांव निवासी सुरेंद्र चौहान ने थाने पर तहरीर दी। बताया कि उनका भतीजा धीरज चौहान (27) अपनी बाइक से अकेले प्रयागराज से घर आ रहा था। रात लगभग साढ़े आठ बजे जौनपुर रायबरेली राजमार्ग के भवानीपुर मोड़ के सामने से आ रही बाइक से भतीजे की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने बताया कि राहगीर की सूचना पर पुलिस घायल बाइक सवार को इलाज के लिए एम्बुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। वहा हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

होम्योपैथिक चिकित्सक की दुर्घटना में मौत
सुइथाकला। क्षेत्र के मयारी गांव निवासी होम्योपैथी चिकित्सक विकास प्रजापति (28) की शनिवार को कानपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह चार बहनों के बीच इकलौते भाई थे। रविवार को शव घर आते ही कोहराम मच गया।
रोते हुए मां केवला देवी ने कहा कि उनका बेटा विकास प्रजापति (28) कानपुर में पं जवाहरलाल नेहरू होम्योपैथिक राजकीय कालेज से बीएचएमएस की पढ़ाई पूरी करके उसी कालेज में इंटर्नशिप के अलावा एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी भी करता था। रोजाना की तरह शनिवार को बाइक से अस्पताल जा रहा था। इसी बीच एक कार से टक्कर लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता सालिकराम प्रजापति की सात साल पहले ही मौत हो चुकी है। विकास ही अपनी मां केवला देवी का इकलौता सहारा था। वे चार बहनों के बीच इकलौते पुत्र थे। तीन बहनों का विवाह हो चुका है जब कि सबसे छोटी बहन रीशू अभी पढ़ाई कर रही है।
ट्रेन की चपेट में आने से मौत, शिनाख्त नहीं-शाहगंज। क्षेत्र के सिधाई गांव स्थित शहीदवारा के पास रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि रविवार की सुबह वाराणसी से लखनऊ जा रही ट्रेन संख्या 14225 इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना सिधाई गांव के पास रेलवे पोल संख्या 860/39 और 860/35 के बीच हुई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पमामले में कार्रवाई की जा रही है। शिनाख्त कराने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed