सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   92 accused arrested in a single night; among them, 80 were subject to outstanding warrants and 12 were wanted.

Jaunpur News: एक ही रात 92 आरोपी गिरफ्तार, इनमें 80 वारंटी और 12 वांछित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
92 accused arrested in a single night; among them, 80 were subject to outstanding warrants and 12 were wanted.
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 92 वारंटी और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 80 वारंटी और 12 वांछित अपराधी शामिल हैं।

एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। शाहगंज, खेतासराय, चंदवक, बरसठी, सरपतहां, मुंगराबादशाहपुर, नेवढ़िया, मछलीशहर और खुटहन थानों ने पांच-पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। लाइनबाजार, केराकत, गौराबादशाहपुर और मड़ियाहूं थानों ने चार-चार वारंटी पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर, सिंगरामऊ, रामपुर और बदलापुर थानों से तीन-तीन वारंटी गिरफ्तार हुए। सुरेरी और पवारा थानों ने दो-दो वारंटी पकड़े, जबकि महराजगंज, तेजीबाजार और मीरगंज थानों से एक-एक वारंटी की गिरफ्तारी हुई। वांछित अपराधियों में कोतवाली पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरसठी पुलिस ने दो वांछितों को पकड़ा। खेतासराय, नेवढ़िया, गौराबादशाहपुर, जलालपुर और सरपतहा थानों ने एक-एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इसी तरह जनपद के 22 थानों से वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इनमें शाहगंज, खेतासराय, चंदवक, बरसठी, सरपतहां, मुंगराबादशाहपुर, नेवढ़िया, मछलीशहर और खुटहन थानों ने सर्वाधिक पांच-पांच वारंटी पकड़े। लाइनबाजार, केराकत, गौराबादशाहपुर और मड़ियाहूं थानों ने चार-चार वारंटी गिरफ्तार किए। इस अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों में न्याय सुनिश्चित करना था। इस अभियान में 12 वांछित अपराधियों को भी पकड़ा गया। कोतवाली पुलिस ने पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार की। बरसठी पुलिस ने दो वांछितों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed