{"_id":"6a38465708aa482ca20ad810","slug":"employment-generation-shown-through-pictures-and-hoardings-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157566-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रोजगार सृजन को चित्रों और होर्डिंग्स से दिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रोजगार सृजन को चित्रों और होर्डिंग्स से दिखाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 21 जून तक संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत विकास भवन परिसर के आयोजित प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस दौरान विकास योजनाओं को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया।
प्रदर्शनी के अंतिम दिन मदरसों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन किया। आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा में सुधार तथा रोजगार सृजन को चित्रों, होर्डिंग्स एवं प्रदर्शन सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। केराकत एवं शाहगंज क्षेत्र के नौली में अग्निशमन केंद्रों के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्थापना, नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गोमती रिवर फ्रंट एवं घाटों का विकास तथा मेडिकल कॉलेज की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल के दो ब्लॉकों का निर्माण, बदलापुर बस स्टेशन सहित जनपद में संपन्न अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की जानकारी भी चित्रों के माध्यम से दी गई।
योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पुस्तिकाएं, पंफलेट एवं अन्य सूचना सामग्री वितरित की गई। प्रेक्षागृह में आयोजित विकास प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सूचना एवं संस्कृति विभाग से पंजीकृत कलाकार अब्दुल राशीद ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।