सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bodies of two youths found hanging from a tree.

Jaunpur News: पेड़ से लटकते मिले दो युवकों के शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two youths found hanging from a tree.
मड़ियाहूं, फंदा लगाकर मृत सूबेदार यादव की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव की निषाद बस्ती में रविवार की सुबह द्वार पर स्थित अमरूद के पेड़ पर एक युवक का फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि नक्षत्रबली निषाद का पुत्र रोशन निषाद (25) शनिवार को घर से जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में गई बरात में शामिल होने गया था। वह देर रात कब घर लौटा, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह उसके बड़े भाई शिवबचन निषाद की नजर घर के सामने स्थित अमरूद के पेड़ पर पड़ी। वहां रोशन का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे लटक रहा था। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतरवाकर जांच शुरू कर दी। मृतक अविवाहित था, साथ ही साथ नशे का आदी बताया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शराब के नशे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली होगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के भौंरास गांव में रविवार सुबह एक युवक सूबेदार यादव (43) का शव कमरे की छत में लगे हुक से गमछे के सहारे लटका मिला। सुबह जब परिवार के एक सदस्य की नजर कमरे पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बताया कि सूबेदार यादव का काफी समय से मानसिक बीमारी का उपचार चल रहा था। उनके परिवार में दो पुत्र देवेश और सुयश हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed