सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Remove the names of deceased and displaced beneficiaries from the household list.

Jaunpur News: गृहस्थी सूची से हटाएं मृतक एवं विस्थापित लाभार्थियों के नाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Remove the names of deceased and displaced beneficiaries from the household list.
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में शनिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की गई। मृतक एवं विस्थापित लाभार्थियों का नाम पात्र गृहस्थी सूची से हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने राशन कार्डों में आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली। लाभार्थियों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतक एवं विस्थापित लाभार्थियों के नाम पात्र गृहस्थी सूची से हटाने की कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत माह अप्रैल से जून 2026 तक खाद्यान्न वितरण की स्थिति, निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही, रिक्त एवं निलंबित उचित दर दुकानों तथा अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। जिन ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन अभी तक नहीं हुआ है, वहां परिवहन योग्य मार्गों के समीप शीघ्र भूमि चिह्नांकन कराने को कहा।
सिंगल स्टेज डिलीवरी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए परिवहन ठेकेदारों को निर्देशित किया कि उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित जियोफेंसिंग स्थल पर ही खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed