फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   'A Tree in Mother's Name' mega plantation drive today; 6.073 million saplings to be planted.

Jaunpur News: एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण महाअभियान आज, 60.73 लाख रोपे जाएंगे पौधे

Sun, 12 Jul 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
'A Tree in Mother's Name' mega plantation drive today; 6.073 million saplings to be planted.
सिंगरामऊ क्षेत्र के महमूदपुर में पौधारोपण। स्रोत-संवाद
जौनपुर। एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण महाअभियान का रविवार से शुरू हो जाएगा। कुल 60 लाख 73 हजार 400 पौधरोपण का लक्ष्य है।
विज्ञापन

मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम विकास खंड करंजाकला के काफरपुर में आयोजित होगा। इसमें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव भाग लेंगे। शनिवार को महानिदेशक मत्स्य नोडल अधिकारी धनलक्ष्मी ने लोक निर्माण विभाग (डाक बंगला) में बैठक कर पौधरोपण महाअभियान तैयारी की जानकारी ली।
बैठक में डीएम सैमुअल पाल एन ने बताया कि जनपद को कुल 60,73,400 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसे शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। कंट्रोल रूम सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समन्वय कर अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन

डीएफओ दिव्या ने बताया कि वन विभाग ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों को पौधों का वितरण जारी है। कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित उन विभागों को विशेष सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं जिनके लक्ष्य अधिक आवंटित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समन्वय व सतत मॉनिटरिंग के लिए वन विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, पीडी केके पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डीपीआरओ नवीन सिंह, डीसी मनरेगा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बक्शा : थाना परिसर में शनिवार को दोपहर बाद अभियान के तहत नायब तहसीलदार द्वय महेंद्र कुमार व विनय कुमार एवं थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने थाना परिसर में जगह-जगह पौधारोपण किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने की सलाह दी। इस दौरान कानूनगो अशोक द्विवेदी, हल्का लेखपाल अजय पांडेय, शुभम श्रीवास्तव सहित थाना स्टाफ और राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed