{"_id":"6a529970f5715cb617058a3c","slug":"state-government-proving-to-be-a-failure-on-all-fronts-shyam-lal-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-158780-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही प्रदेश सरकार : श्यामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही प्रदेश सरकार : श्यामलाल
विज्ञापन
सुजानगंज -सपा कार्यकर्ता से मिलते प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल। स्रोत-सपा कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है।
शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सुजानगंज के चैनपुर गांव निवासी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पंचम पटेल के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राम अकबाल यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत या गया। श्यामलाल पाल ने योगी सरकार पर सबसे तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहा है, युवा बेरोजगार घूम रहा है, महिलाएं असुरक्षित हैं और गरीब दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहा है। अब सपा चुप नहीं बैठेगी। पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर गांव-गांव, गली-गली जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2027 की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। लेकिन इसके लिए अभी से बूथ को मजबूत करना होगा। समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना होगा। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, लालबहादुर यादव पूर्व विधायक, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पटेल, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, ललित यादव प्रधान सहित जिले के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद