सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A video of a Head Constable, heavily intoxicated while on duty investigating the Ajay murder case, has gone viral.

Jaunpur News: अजय हत्याकांड की जांच में लगी थी ड्यूटी, शराब के नशे में धुत मुख्य आरक्षी का वीडियो वायरल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A video of a Head Constable, heavily intoxicated while on duty investigating the Ajay murder case, has gone viral.
शराब के नशे में मुख्य आरक्षी। सोशल मीडिया
जौनपुर। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मुख्य आरक्षी शराब के नशे में धुत होकर अनाप-शनाप बोलता नजर आ रहा है। वर्दी में ही वो बेसुध जमीन पर पड़ा था। वीडियो की जानकारी होती ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए। मुख्य आरक्षी की ड्यूटी अजय हत्याकांड में लगी है।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी रामधनी यादव सुजानगंज थाने में तैनात है। बक्शा क्षेत्र के कौली गांव में हुई अजय सिंह की हत्या के मामले में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने होने के बाद स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की कि यदि पुलिस कर्मी ही ऐसी हालत में होंगे, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। इस वीडियो में वह शराब के नशे में धुत होकर अनाप-शनाप बोल रहा था। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि मुख्य आरक्षी रामधनी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।-
विज्ञापन

अनुशासनहीनता और लापरवाही में 40 पुलिसकर्मी हो चुके हैं निलंबित-जौनपुर। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस के इस साल करीब 75 जवान खुद ही मर्यादा लांघ चुके हैं। इस समय भी अनुशासनहीनता और लापरवाही में 40 पुलिसकर्मी निलंबित चल रहे हैं। इनमें सिपाही और चौकी इंचार्ज से लेकर थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इनपर मोबाइल चोरी से लेकर घूसखोरी तक के आरोप लग चुके हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला दो सिपाहियों द्वारा मोबाइल चोरी का रहा है, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एसपी ने बताया कि इस समय 40 पुलिस कर्मी अनुशासनहीनता और लापरवाही में निलंबित चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी प्रकार की मनमानी या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed