सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmer climbs tower in Jaunpur high-voltage drama unfolds for three hours in Jaunpur

Jaunpur News: टावर पर चढ़ा किसान, तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; रास्ते का निर्माण शुरू होने पर उतरा नीचे

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 18 Jun 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: चकमार्ग के लिए एक किसान टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। काफी देर मनाने के बाद चकमार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो वह नीचे उतरा। 

Farmer climbs tower in Jaunpur high-voltage drama unfolds for three hours in Jaunpur
टावर पर चढ़ा किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जिले के खुटहन  शेख असरखपुर गांव में चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर एक किसान गुरुवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने चेतावनी दी कि यदि उसी दिन चकमार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।



क्या है पूरा मामला
गांव निवासी सतीश कुमार यादव का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग से जुड़ा करीब 400 मीटर लंबा चकमार्ग राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, लेकिन आसपास के कुछ चकदारों ने उसे जोतकर अपने खेतों में मिला लिया है। सतीश का कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से चकमार्ग खाली कराने के लिए ब्लाक मुख्यालय से लेकर शाहगंज तहसील तक अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Farmer climbs tower in Jaunpur high-voltage drama unfolds for three hours in Jaunpur
मौके पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि राजस्व कर्मियों ने कई बार आश्वासन दिया, पर मौके पर मापी नहीं की गई। गुरुवार सुबह करीब सात बजे सतीश नहर के पास स्थित मोबाइल टावर पर लगभग 50 फीट ऊपर चढ़ गया। सूचना मिलते ही एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह , नायब तहसीलदार, लेखपाल, पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। 

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सुरक्षा के लिए टावर के नीचे जाल और गद्दे बिछा दिए। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने चकमार्ग की पैमाइश कराकर जेसीबी से निर्माण कार्य शुरू कराया। इसके बाद सतीश टावर से नीचे उतर आया। किसान के सुरक्षित नीचे आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed