{"_id":"6a776ff40e3b1d25210ffa72","slug":"addiction-affects-not-just-the-person-but-also-their-family-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-160750-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नशा व्यक्ति के साथ उसके परिवार को भी प्रभावित करता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नशा व्यक्ति के साथ उसके परिवार को भी प्रभावित करता है
विज्ञापन
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नशामुक्ति को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्हनी। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्धिकपुर में शनिवार को नशा मुक्ति जनजागरूकता पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब समेत अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ उसके परिवार को भी प्रभावित करता है।
25 जुलाई से आठ अगस्त तक चल रहे नशा मुक्ति जनजागरूकता पखवाड़े के तहत रैली का संचालन तंबाकू नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार और नशा मुक्ति नोडल अधिकारी डॉ. विनोद वर्मा के समन्वय से हुआ। इसमें एलाइड एवं हेल्थकेयर (पैरामेडिकल) के विद्यार्थियों, चिकित्सा शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों ने नारे और संदेशों के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ थीम के तहत युवाओं और आमजन से नशे के खिलाफ संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने कहा कि नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में जनजागरूकता की अहम भूमिका है। नशे की गिरफ्त में आए लोगों को समय पर उचित चिकित्सा, परामर्श और सहयोग उपलब्ध कराने की भी जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एए जाफरी का सहयोग रहा।