{"_id":"6a777478a547ae1dd006945c","slug":"on-the-13th-of-sawan-15-inspectors-and-50-constables-will-take-charge-of-security-and-traffic-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-160760-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सावन के तेरस पर 15 दारोगा और 50 सिपाही संभालेंगे सुरक्षा व यातायात की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सावन के तेरस पर 15 दारोगा और 50 सिपाही संभालेंगे सुरक्षा व यातायात की कमान
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर 36 घंटे रहेगी नो इंट्री । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। सावन तेरस पर सुजानगंज के ऐतिहासिक गौरीशंकर धाम में होने वाले जलाभिषेक को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रयागराज से गंगाजल लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों पर की गई है। तीन थानों की पुलिस के साथ 15 उपनिरीक्षक, 50 आरक्षी और पांच यातायात पुलिसकर्मी मोर्चा संभालेंगे।
क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने मुंगराबादशाहपुर से सुजानगंज तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, विद्युत खंभों पर सुरक्षा के लिए पन्नी लगवाने और कांवड़ शिविरों को मुख्य सड़क से पर्याप्त दूरी पर लगाने के निर्देश दिए।
प्रयागराज सीमा के पांडेपुर और प्रतापगढ़ सीमा के ईटहरा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। दोनों सीमाओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा से सटे गांवों में संदिग्ध गतिविधियों, नशीले पदार्थों की बिक्री और अन्य अवैध गतिविधियों पर पुलिस विशेष नजर रखेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भीड़ के भीतर निगरानी की रणनीति बनाई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। नशाखोरी, छेड़छाड़, हुड़दंग या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुरक्षा को देखते हुए बदला गया रूट
कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए मुंगराबादशाहपुर-सुजानगंज मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ईटहरा, गोविंदासपुर और सरोखनपुर समेत प्रमुख कांवड़ मार्गों पर करीब 36 घंटे तक चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। प्रयागराज से जौनपुर जाने वाले भारी वाहन बरना-जंघई-मछलीशहर होकर जाएंगे। जबकि जौनपुर से प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों को प्रतापगढ़ के रास्ते भेजा गया।