{"_id":"6a77727bfecb85167503f3b5","slug":"encroachment-will-be-removed-from-nh-731b-land-will-be-vacated-up-to-five-meters-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160725-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एनएच-731 बी से हटेगा अतिक्रमण, पांच मीटर तक जमीन खाली कराई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एनएच-731 बी से हटेगा अतिक्रमण, पांच मीटर तक जमीन खाली कराई जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। मछलीशहर से वाराणसी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-731बी से अतिक्रमण हटाया जाएगा। शुक्रवार को एनएच की टीम ने हाईवे से जुड़े प्रमुख बाजारों में लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर दुकानदारों को अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी। मछलीशहर-वाराणसी एनएच-731बी का निर्माण कार्य नवंबर 2023 में शुरू हुआ था। दो वर्ष में निर्माण पूरा हो गया। इसके बाद भी हाईवे के कई बाजारों में दुकानदारों ने नाली से सटकर दुकानें लगा रखीं हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
शुक्रवार को एनएच के अवर अभियंता ओपी प्रसाद के नेतृत्व में निर्माण एजेंसी स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण मूर्ति और टीम ने बाजारों में पहुंचकर उद्घोषणा कराई। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें। ऐसा नहीं करने पर प्रशासनिक अमले के साथ कार्रवाई कर कब्जा हटाया जाएगा।
एनएच के अवर अभियंता ओपी प्रसाद ने बताया कि नाली से ढाई मीटर और गैर-आबादी क्षेत्र में सड़क किनारे पांच मीटर तक की जमीन एनएच की है। संबंधित लोगों को भूमि का मुआवजा दिया जा चुका है। शासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। तय समय में कब्जा नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन बाजारों में होगी कार्रवाई
मछलीशहर, ब्लॉक, ताजुद्दीनपुर, जमुहर, तिलौरा, बरावां बंधवा बाजार, जगदीशपुर अदारी, किशुनदासपुर, गोधना, मोलनापुर, चौकी कलां, दुर्गागंज, कस्तूरीपुर और सुरियावां समेत एनएच-731बी से जुड़े बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित है।