सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocate gets notice for debate despite boycott

Jaunpur News: बहिष्कार के बावजूद बहस पर अधिवक्ता को नोटिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Advocate gets notice for debate despite boycott
विज्ञापन
शाहगंज। तहसील न्यायालय में अधिवक्ता संघ के कार्य बहिष्कार के बीच एक वकील के बहस करने पर विवाद खड़ा गया। संघ के अनुशासन समिति ने इसे गंभीर मानते हुए अधिवक्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिवक्ता संघ बीते बुधवार को सामूहिक रूप से कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद 8 अप्रैल को उपजिलाधिकारी न्यायालय में दो मामलों में बहस की गई। समिति का कहना है कि यह मामले सामान्य प्रकृति के थे और इनमें तत्काल सुनवाई की कोई विशेष आवश्यकता नहीं थी। संघ का मानना है कि बहिष्कार के दौरान बहस करना संगठन के निर्णय के खिलाफ है। इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया है। इसी आधार पर अधिवक्ता रामजी विश्वकर्मा को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। समिति ने यह भी बताया कि पहले भी इस तरह के मामलों में चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया। संघ के अध्यक्ष लालचंद्र गौतम और महामंत्री राजीव कुमार सिंह डब्लू ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि तय समय में संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed