सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven new buses proposed in Kerakat-Varanasi bus service

Jaunpur News: केराकत-वाराणसी बस सेवा में सात नई बसों का प्रस्ताव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Seven new buses proposed in Kerakat-Varanasi bus service
विज्ञापन
केराकत। केराकत क्षेत्र की बस सेवा को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। प्राप्त आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी बसों को स्क्रैप नीति के तहत हटा दिया गया है, जिसके चलते फिलहाल बसों की संख्या में कमी आई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक वर्तमान में जौनपुर डिपो की ओर से केराकत से वाराणसी तक प्रतिदिन चार ट्रिप बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बसें सुबह 06:30, 07:00, 07:30, 09:30 बजे तथा दोपहर 12:00 और 13:00 बजे प्रस्थान कर रही हैं। जारी पत्रक में यह भी उल्लेख है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जौनपुर डिपो की दो और चंदौली व कैंट डिपो की बसें भी इस रूट पर संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के अंतर्गत केराकत क्षेत्र के लिए सात नई बसों का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान बसों की कमी अस्थायी है और नई बसों के संचालन के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वहीं, केराकत से जौनपुर की दूरी लगभग 30 किलोमीटर बताई गई है, जहां से अन्य शहर आजमगढ़, गाजीपुर, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ आदि के लिए भी नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed