सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Medical college operated on HIV positive patient without checking report

जान से खिलवाड़: मेडिकल कॉलेज में बिना रिपोर्ट देखे कर दिया एचआईवी पॉजिटिव का ऑपरेशन, पढ़ें- पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मेडिकल कॉलेज में बिना रिपोर्ट आए ही एचआईवी पॉजिटिव मरीज का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद रिपोर्ट आई तो अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। 

Jaunpur Medical college operated on HIV positive patient without checking report
मेडिकल कॉलेज जौनपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जिले में उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्दीकपुर के डॉक्टरों की एक आत्मघाती लापरवाही सामने आई है। यहां सर्जिकल विभाग ने एक एचआईवी पॉजिटिव मरीज का बिना जांच रिपोर्ट आए ही ऑपरेशन कर दिया। अगले दिन जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो पूरे अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। संक्रमण के खतरे को देखते हुए आनन-फानन इमरजेंसी सर्जरी सेवाओं को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। 

Trending Videos


सरायख्वाजा थानाक्षेत्र का एक युवक हाइड्रोसील की समस्या लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले उसका सैंपल लेकर लैब भेजा था। 

बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को दोपहर तक जांच रिपोर्ट नहीं आई थी लेकिन डॉक्टरों ने प्रोटोकॉल का पालन करने के बजाय मरीज की सर्जरी कर दी। ऑपरेशन संपन्न होने के बाद जब लैब से रिपोर्ट आई, तो मरीज एचआईवी पॉजिटिव पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed