{"_id":"6a36e54e245da2bebd01f097","slug":"affiliation-of-10-colleges-in-the-district-cancelled-for-failing-to-conduct-classes-for-two-years-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157482-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दो वर्ष कक्षाओं का संचालन न कराने पर जिले के 10 काॅलेजों की मान्यता निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दो वर्ष कक्षाओं का संचालन न कराने पर जिले के 10 काॅलेजों की मान्यता निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड से मान्यता लेकर लगातार दो वर्ष कक्षाओं का संचालन न कराने अथवा किसी भी परीक्षार्थी द्वारा वर्ष 2025 व 2026 की बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग नहीं करने पर वित्तविहीन विद्यालयों को भारी पड़ गया। माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के तहत इन विद्यालयों की मान्यता समाप्त हो गई।
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सूचना जारी की है। ऐसे विद्यालयों की सूची जारी कर बोर्ड सचिव ने इसके प्रचार-प्रसार के निर्देश सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों व अभिभावकों को अमान्य विद्यालयों की जानकारी हो सके।
बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया है कि हाईस्कूल नवीन (वन टाइम) अथवा इंटरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त विद्यालय से लगातार दो वर्ष तक किसी भी छात्र द्वारा परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने अथवा कक्षा संचालित नहीं करने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के विनियमों के तहत मान्यता स्वत: समाप्त समझे जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने निष्क्रिय पाए गए जिले के कुल 10 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी है।
यह कार्रवाई प्रदेश स्तर पर चलाए गए एक बड़े अभियान का हिस्सा है। कार्रवाई का कारण इन स्कूलों में पिछले दो शैक्षणिक सत्रों (2024-25 और 2025-26) से कोई भी कक्षा संचालित नहीं हो रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सचिव की ओर पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। इसकी सूचना विद्यालयों को भेज दी जाएगी।