{"_id":"6a4417bdb4ad7083bc060e29","slug":"akhilesh-should-dream-of-forming-the-government-in-the-next-life-not-this-one-omprakash-rajbhar-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-158116-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस जन्म में नहीं, अगले जन्म में सरकार बनाने का सपना देखें अखिलेश : ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस जन्म में नहीं, अगले जन्म में सरकार बनाने का सपना देखें अखिलेश : ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 403 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को जहां से भी टिकट मिलेगा, वहां से वह चुनाव लड़ेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, अखिलेश यादव इस जन्म में सरकार बनाने का सपना छोड़ दें, अगले जन्म तक इंतजार करें।
राजभर मंगलवार को प्रेमराजपुर (शेरवा) गांव में देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजित सिंह की मां धनवंती देवी की तेरहवीं में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। पंचायत चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और सरकार कोर्ट के निर्णय की प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव में हो रही देरी के लिए भी अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पंचायतीराज मंत्री मैं हूं, सरकार हमारी है, लेकिन बयान अखिलेश यादव जारी करते हैं। मामला कोर्ट तक ले जाने का काम भी उन्हीं के लोगों ने किया है। उनके वकीलों ने जनहित याचिका दाखिल की और अगले दिन बयान आने लगा कि पंचायत चुनाव नहीं होंगे।
राजभर ने कहा कि राज्य सरकार ने न्यायालय के निर्देश के अनुसार पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया है और उसका जवाब भी न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रावधानों के तहत पंचायतों का कार्यकाल छह माह तक बढ़ाया जा सकता है। उत्तराखंड और राजस्थान में भी प्रशासक नियुक्त किए गए हैं, इसलिए इसमें कोई असामान्य बात नहीं है। इस दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह, माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक अरविंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अखिलेश को चढ़ावे की ज्यादा चिंता है
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में सपा प्रमुख के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव कभी राम मंदिर में दर्शन करने नहीं जाएंगे, लेकिन उन्हें चढ़ावे की चिंता ज्यादा है। उन्होंने कहा कि मंदिर का संचालन केंद्र सरकार द्वारा गठित ट्रस्ट के अधीन है, प्रदेश सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। इसके बावजूद सरकार ने एसआईटी गठित कर जांच कराई और मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव केवल एक जाति विशेष की राजनीति करते हैं।
सौम्या के आरोप पर बोले - वह अपरिपक्व लड़की है...
जिले के चर्चित दूल्हा हत्या कांड में मृतक की बहन सौम्या द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि वह एक अपरिपक्व लड़की है। उन्होंने कहा, मेरे दो मोबाइल नंबर हैं। उनकी कॉल डिटेल निकलवा लें। यदि किसी थाने या पुलिस अधीक्षक को मेरे नंबर से कोई फोन गया हो तो बता दें।