सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   APK file received; 94,000 deducted from account.

Jaunpur News: एपीके फाइल आई, खाते से निकल गए 94 हजार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
APK file received; 94,000 deducted from account.
विज्ञापन
धर्मापुर। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाते हुए उसके बैंक खाते से 94, हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कौवापार गांव निवासी पन्ना लाल यादव ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा सिपाह में बचत खाता है। पीड़ित ने बताया कि बीते 7 जून को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक अनजान एपीके फाइल आई।

इस फाइल को खोलते ही पीड़ित का मोबाइल हैक होने लगा और काम करना बंद कर दिया। इसके दो दिन बाद, 9 जून को उनके मोबाइल पर कई अनजान ओटीपी आए, जिन्हें उन्होंने डिलीट कर दिया। शिकायत के अनुसार 9 जून की शाम 6:13, 6:16 और 6:18 बजे यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते से क्रमशः 49,000 रुपये, 25,000 रुपये और 20,000 रुपये की निकासी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल ठीक कराने के बाद जब पीड़ित ने 11 जून को अपना बैंक स्टेटमेंट चेक किया, तब उन्हें कुल 94,000 रुपये की धोखाधड़ी का पता चला। ये जानकर पन्ना लाल के होश उड़ गए। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला साइबर थाने पर भेज दिया। साइबर पुलिस ने 12 जून को पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगा सागर मिश्र ने बताया कि कौवापार गांव के पन्ना लाल यादव गौराबादशाहपुर थाने पर प्रार्थना पत्र लेकर आए थे, उनके साथ साइबर ठगी हुई है, जिन्हें साइबर का मामला होने के कारण साइबर थाने पर भेजा गया। वहां उनकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed