{"_id":"6a593d067ba33619ae0af837","slug":"attack-with-sticks-in-land-dispute-four-injured-one-head-injured-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-159107-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से हमला, चार घायल, एक का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से हमला, चार घायल, एक का सिर फटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में जमीन के विवाद में विपक्षियों ने चार लोगों को लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें एक युवक सुशील मौर्य का सिर फट गया। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के संजय प्रताप मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7 बजे गांव के ही राममिलन व उनके परिवार के रमेश, विशाल सिद्धार्थ सहित करीब आठ लोग उनके खेत में आकर अचानक मिट्टी खोद रहे थे। पीड़ित संजय प्रताप मौर्य ने इसका विरोध किया, तो नामजद आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान राममिलन ने कुल्हाड़ी के बट से प्रहार कर एक युवक सुशील मौर्य (36) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में साधुलाल, संजय मौर्य, अनिल और दीपक को भी काफी चोटें आईं। आरोप है कि उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।
सूचना पर मौके पर डायल 112 व थाने की पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगा सागर मिश्र ने बताया कि इस मामले में धर्मापुर गांव के संजय प्रताप मौर्य के द्वारा दी गई नामजद तहरीर पर सभी घायलों का मेडिकल कराकर राम मिलन, राम सिलन समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। अन्य को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।