{"_id":"6a593cad77b7eeadbc09df22","slug":"repair-of-kamarpur-link-road-connecting-samodhpur-to-sarpatahan-started-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-159117-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: समोधपुर से सरपतहां को जोड़ने वाले कम्मरपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: समोधपुर से सरपतहां को जोड़ने वाले कम्मरपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
फ़ोटो-समोधपुर से सरपतहां को जोड़ने वाला कम्मरपुर सम्पर्क मार्ग पर मरम्मत करवाता लोकनिर्माण विभा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुइथाकला। समोधपुर से सरपतहां को जोड़ने वाले कम्मरपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने यह कार्य अमर उजाला में 3 जुलाई को प्रकाशित खबर के बाद शुरू किया है।
सड़क की जर्जर हालत को लेकर प्रकाशित समाचार का असर देखने को मिला है। यह संपर्क मार्ग लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग और खुटहन-समोधपुर मार्ग को जोड़ता है।
रोज सैकड़ों वाहन, स्कूली छात्र-छात्राएं, ग्रामीण और बिजेथुआ महावीरन धाम के श्रद्धालु इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सीएचसी पहुंचने वाले मरीजों और प्रसूताओं के लिए भी यह मुख्य रास्ता है।
विज्ञापन
करीब दो वर्ष पहले बनी यह सड़क समय से पहले ही जगह-जगह उखड़ गई थी। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी होती थी और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।
लगातार शिकायतों के बावजूद मरम्मत न होने से लोगों में नाराजगी थी। मरम्मत कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने अमर उजाला के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि विभाग सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखेगा। इससे भविष्य में दोबारा ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर हुई मरम्मत से आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। जेई दिनेश भाष्कर ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लेकर सड़क की मरम्मत कराई जा रही है।