सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Befriended Passengers Drugged Them Three Arrested Including Father and Son Police Search for Quack

UP: यात्रियों से दोस्ती फिर करते थे जहरखुरानी, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार; झोलाछाप की तलाश में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: पुलिस ने सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और भदोही जनपद में सक्रिय जहरखुरानी गिरोह का भंडोफोड़ किया था। तीनों ने बताया कि हम ट्रेन-बस के यात्रियों को बनाते निशाना थे। पुलिस ने यक्ष एप की मदद से तीनों को गिरफ्तार किया है।

Befriended Passengers Drugged Them Three Arrested Including Father and Son Police Search for Quack
जहरखुरानी के बारे में जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और भदोही में सक्रिय जहरखुरानी गिरोह का पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के मुताबिक गिरोह के तीन सदस्य आकाश, अंकित और हनुमान को गिरफ्तार किया गया है। इसमें हनुमान और अंकित पिता- पुत्र है। तीनों आजमगढ़ के रहने वाले हैं।

Trending Videos


बताया कि गिरोह में शामिल झोलाछाप की तलाश है। झोलाछाप विपिन ही नशीला पाउडर उपलब्ध कराता था। आरोपी पहले लोगों को दोस्त बनाते थे। खुद अपने खाना खाकर विश्वास दिलाते थे। इसके बाद जूस, चाय या कॉफी में नशीला पदार्थ डालकर पीला देते थे। 15-20 मिनट में बेहोश होने उसे लूटकर भाग जाते थे। आरोपी लूट के पैसे के कार भी खरीदे थे। गिरोह के सदस्य ट्रेन-बस से सफर करने वाले यात्रियों को निशाना और कार में बैठाकर वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

एएसपी सिटी ने बताया कि शाहगंज में पिछले दिनों जहरखुरानी के मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई थी। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों को को चिरैया मोड़ बिलार मऊ रोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी आकाश के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, हनुमान और अंकित के कब्जे से 198 ग्राम नशीला पाउडर व एक डीबिया में नशीला टिकिया बरामद हुई। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जहर खुरानी की घटना को ही अंजाम देकर वे दो कार खरीदे हैं। वह ट्रेन, बस से उतरने वाले यात्रियों व रास्ते पर वाहन का इंतजार कर रहे लोगों को वाहन की सुविधा के नाम पर अपनी गाड़ी में बैठा लेते थे। उन्हें विश्वास में लेकर भोजन खिलाते थे। 

धोखे से जूस, चाय या कॉफी में नशीला पाउडर मिलाकर पिला देते थे। बेहोश होने पर उसका सामान लेकर भाग जात थे। पुलिस झोलाछाप विपिन की तलाश कर रही है। एएसपी सिटी के मुताबिक, यह गिरोह जौनपुर ही नहीं, बल्कि सुल्तानपुर, भदोही, आजमगढ़ जिलों में सक्रिय था। आरोपियों ने सामान जलालपुर के एक सर्राफा के दुकान पर बेची है।

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
एएसपी सिटी ने बताया कि शाहगंज में हुए गत दिनों जहरखुरानी के शिकार मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई थी। बीते दिनों मुठभेड़ के दौरान पंकज निषाद गिरफ्तार हो गया था। आजमगढ़ जनपद के (त्रिपुरारपुर अयमा) थाना महराजगंज निवासी आकाश उर्फ गुलशन यादव भाग गया था। पूछताछ में पुलिस को आजमगढ़ जिले के शंभूपुर बलुअहवा थाना अहरौला निवासी अंकित निषाद के बारे में जानकारी हुई। 

यक्ष एप के पर जांच करने पर पता चला कि उसके खिलाफ भदोही जनपद में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी हुई। तस्वीर दिखाने पर जहरखुरानी के शिकार पीड़ितों ने उसे पहचान लिया। साथ ही एक और व्यक्ति के होने का हुलिया बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने अंकित के पिता हनुमान निषाद की जानकारी यक्ष एप से निकाली तो उसके ही होने की पुष्टि पुलिस ने की।

हनुमान पर 37 और उसके बेटे अंकित पर 33 प्राथमिकी दर्ज
हनुमान निषाद पर 37 और उसके बेटे अंकित निषाद 33 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं आकाश उर्फ गुलशन यादव पर 10 मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर ये जहरखुरानी, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर आरोप में मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed