सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Discusses the importance of AI and future challenges

Jaunpur News: एआई के महत्व और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Discusses the importance of AI and future challenges
विज्ञापन
क्षेत्र के बयालसी पीजी कॉलेज में शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने आधुनिक युग में तकनीक के महत्व और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
Trending Videos


महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अलकेश्वरी सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के दौर की अनिवार्य आवश्यकता बन गई है। एआई तकनीक भविष्य की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, लेकिन इसके साथ ही हमें इसके नैतिक और सुरक्षित उपयोग के प्रति भी सजग रहना होगा। प्रो. बृजेश कुमार मिश्र एवं प्रो. प्रतिभा सिंह ने छात्रों को भविष्य की प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए नए तकनीकी कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार में डॉ. जगत नारायण सिंह व डॉ. अंशुमान सिंह ने एआई के तकनीकी पहलुओं को समझाया। डॉ. आशुतोष पाण्डेय व डॉ.अमर सिंह ने डेटा सुरक्षा पर प्रकाश डाला। डॉ. सफी उल्लाह अंसारी, डॉ. उज्जवल सिंह, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. मिथलेश सिंह एवं डॉ. राकेश ने भी एआई के विभिन्न आयामों पर अपनी बात रखी। इस मौके पर हिमांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed