{"_id":"6a21d38c5878bc53570dd340","slug":"bolero-collided-with-auto-father-and-driver-along-with-three-daughters-injured-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-156414-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन बेटियों सहित पिता व चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन बेटियों सहित पिता व चालक घायल
विज्ञापन
बरसठी क्षेत्र के गनेशपुर गांव के पास ऑटो और बोलेरो की टक्कर। स्रोत-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के गनेशपुर भन्नौर गांव के पास बृहस्पतिवार को बोलेरो की टक्कर से ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि महुआरी गांव निवासी मुन्ना अपनी तीन बेटियों खुशबू, अंजली और चांदनी के साथ गोपालापुर स्थित ससुराल से ऑटो से घर लौट रहे थे। दोपहर में उनका ऑटो भन्नौर गांव के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में मुन्ना, उनकी तीनों बेटियां तथा ऑटो चालक बृजभान घायल हो गए। स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उधर, दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो और बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर में मां-बेटा समेत तीन लोग घायल-शाहगंज। क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सडक दुर्घटना में मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि सबरहद गांव निवासी विनोद कुमार (28) अपनी मां लालमनी (60) को दवा दिलवाने जा रहा था। बाइक जैसे ही उसरहटा के समीप पहुंची सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। दूसरी घटना क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित लक्ष्मी शंकर पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से झांसी जनपद के समथर गांव निवासी हरदेश (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos