{"_id":"6a21d47a60230cd87c0d8279","slug":"strange-a-challan-of-rs-9000-was-sent-for-a-bike-with-a-picture-of-a-shoe-pipe-and-stone-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-156438-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब : जूता, पाइप-पत्थर की तस्वीर लगाकर भेज दिया बाइक का 9 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब : जूता, पाइप-पत्थर की तस्वीर लगाकर भेज दिया बाइक का 9 हजार का चालान
विज्ञापन
बाइक का गलत चालान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के सरसरा गांव निवासी रीता गुप्ता के नाम पंजीकृत बाइक का 28 मई को नौ हजार रुपये ऑनलाइन चालान किया गया है। चालान में उनके वाहन की जगह जूता, पाइप और पत्थर की तस्वीर अपलोड कर की गई है। इसे लेकर बाइक सवार हैरान है।
आरोप है कि चालान में बाइक और यातायात नियम उल्लंघन से संबंधित कोई स्पष्ट फोटो नहीं लगाई गई, बल्कि जूता, पाइप और पत्थर की तस्वीर अपलोड कर दी गई। चालान में ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, फिटनेस, नंबर प्लेट और इंश्योरेंस न होने का उल्लेख किया गया है। वाहन मालिक के बेटे सचिन गुप्ता ने बताया कि जिस दिन बाइक का चालान किया गया है वह उस दिन घर के बाहर खड़ी थी।
मोबाइल पर चालान और नौ हजार रुपये जुर्माने का संदेश आने के बाद परिवार परेशान हो गया। उनका कहना है कि बाइक से संबंधित सभी कागजात, फिटनेस और इंश्योरेंस वैध हैं। फिटनेस वर्ष 2036 तक, इंश्योरेंस वर्ष 2027 तक मान्य है। सचिन गुप्ता ने आरोप लगाया कि थाने में संपर्क करने पर पुलिस कर्मियों ने शिकायत न करने को कहा है। ऐसे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
बरसठी थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दो तीन फोटो खींचे जाते हैं। उसमें अपलोड करते समय दूसरा मिस हो गया होगा। वाहन स्वामी द्वारा वैध कागजात जमा करने पर चालान की राशि कम कर दी जाएगी।

Trending Videos