सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl playing outside home raped, accused arrested

Jaunpur News: घर के बाहर खेल रही बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Girl playing outside home raped, accused arrested
विज्ञापन
महाराजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची (6 ) को बहला-फुसलाकर एक बच्चे का पिता बृजेश यादव (22) उठा ले गया। आरोप है कि स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को महराजगंज पड़ाव से आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं भागने की फिराक में खड़ा था।
Trending Videos

थानाध्यक्ष महराजगंज तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के पिता ने बुधवार को थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सवंसा निवासी बृजेश यादव उसे खीरा देने के बहाने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पीछे एक बंद पड़े घर पास ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोती बिलखती बच्ची अपने घर पहुंचकर घर वालों को आपबीती बताई तो माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बालिका की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाॅक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। आरोपी एक बच्चे का पिता भी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो व दुष्कर्म का प्राथमिकी दर्ज कर उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed