सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Krishna is Achyutananda, no one can shake him: Murari Shyam

कृष्ण अच्युतानंद हैं, इन्हें कोई डिगा नहीं सकता : मुरारी श्याम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Krishna is Achyutananda, no one can shake him: Murari Shyam
सिकरारा के बभनौली गांव में चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन प्रवचन करते व्यास मुरारी श्याम पांडेय।
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के बभनौली गांव में सिद्धिनाथ शुक्ल के यहां चल रही भागवत कथा की अंतिम संध्या में बुधवार को कथा व्यास पं मुरारी श्याम पांडेय ने कन्हैया का गोपियों के साथ महारास कथा का वर्णन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीच-बीच में संगीतकार विवेक मिश्र की टोली द्वारा प्रस्तुत भजन पर लोग थिरकने को मजबूर हो गए। कथा व्यास ने श्रोताओं को बताया कि श्रीकृष्ण अच्युतानंद हैं। उन्हें कभी डिगाया नहीं जा सकता। इसका प्रमाण भागवत में मिलता है।
Trending Videos

राजा परीक्षित सुकदेव से पूछते हैं कि यह कैसा भगवान है जो गोपियों के साथ नाच रहा है। उन्होंने बताया कि वे पंच तत्वों से निर्मित शरीर वाले नहीं हैं। वे परम योगी हैं। उनको कोई डिगा नहीं सकता। नारद के कहने पर कामदेव ने भी उनकी रास में पहुंचकर परीक्षा लेना चाहा, लेकिन थक हार कर उनके चरणों में गिर जाता है। कहता है श्रीकृष्ण अच्युत हैं। प्रारंभ में मुख्य यजमान सिद्धिनाथ व उनके भाई ताड़क नाथ, लोकनाथ सपत्नीक व्यास पीठ का आरती पूजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed