सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One tree in the name of mother starts from today, 8.43 lakh saplings can be planted till 21st

Jaunpur News: एक पेड़ मां के नाम की शुरुआत आज से, 21 तक रोपे पाएंगे 8.43 लाख पौधे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
One tree in the name of mother starts from today, 8.43 lakh saplings can be planted till 21st
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में 5 जून से 21 जून तक समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनपद में 8 लाख 43 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के साथ होगा। पुलिस लाइन में जिला स्तर पर इसकी शुरूआत जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा करेंगे। वह दोपहर में 2.45 बजे पुलिस लाइन में पौध रोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

पर्यावरण दिवस पर 21 विकास खंडों में 1734 ग्रामपंचायतों व 12 निकायों में कुल 8.43 लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी वन विभाग समेत अन्य विभागों को सौंपी गई है। अकेले वन विभाग 64 हजार पौधे लगाएगा, शेष सात लाख 79 हजार पौधे का रोपण अन्य विभाग करेंगें। ग्राम विकास विभाग 5.23 लाख, पंचायती राजविभाग 3400, कृषि विभाग 13200, उद्यान विभाग 87000, नगर पालिका 3000 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। पौधरोपण के लिए वन विभाग के 38 पौधशालाओं से पौधे का उठान का कार्य शुरू हो गया है। उधर, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने सभी विकास खंडों व नगर निकायों के साथ सभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं पारंपरिक प्रजातियां व फलदार वृक्षों के रोपण को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल रोपे गए 54.95 लाख पौधों में से अधिकांश सूखे
बीते वित्तीय वर्ष में जिले में कुल 54.95 लाख पौधे लगाए गए थे, लेकिन धरातल पर उनकी स्थिति दयनीय है। अधिसंख्य पौधे देखरेख और सिंचाई के अभाव में सूख चुके है। सिंगरामऊ: क्षेत्र के सिंहावल गांव में पिछले वर्ष जुलाई माह में लगाए गए लगभग 250 पौधे सूख गए हैं। बदलापुर: पीली नदी किनारे शाहपुर व उदपुरगेल्हवा गांव में लगाए गए पौधों देखरेख के अभाव में सूख गए। शाहगंज: दादर बाइपास मार्ग पर पिछले वर्ष लगाए गए अधिकांश पौधे सूखकर हो गए हैं। मार्ग के किनारे कहीं-कहीं ही एकाध पौधा हरा दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

पांच जून को पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान 843000 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमे 64000 पौधरोपण वन विभाग को करना है। शेष सात लाख 79 हजार पौधे अन्य विभाग लगाएंगे। पौधों के सुरक्षा के लिए इंतजाम किया जाएंगे।-प्रोमिला, डीएफओ वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed