सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Burnt-out transformer not replaced for 10 days; villagers stage protest.

Jaunpur News: 10 दिन से जला ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Burnt-out transformer not replaced for 10 days; villagers stage protest.
सुरेरी के भानपुर में जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
सुरेरी। भानपुर गांव में कंपोजिट विद्यालय के पास स्थित दो 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर 10 दिन पहले जल गया था। शिकायत के बावजूद अब तक ट्रांसफाॅर्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को समाजसेव विकास सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के समीप प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफाॅर्मर जलने के तुरंत बाद इसकी शिकायत विभाग के टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई गई थी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है और लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता भी आबादी के अनुपात में पर्याप्त नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में अब्दुल कादिर, आशीष, गोलु, विकास, पंकज, प्रदीप, कंचन,राजेश सोनी, इकबाल अली, शराफत अली, सिकंदर अली, दयाराम विश्वकर्मा आदि रहे। ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. पटेल तथा सांसद प्रिया सरोज से भी गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जले ट्रांसफाॅर्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विद्युत विभाग के एसडीओ मुरलीधर मौर्य ने बताया कि भानपुर गांव में जले ट्रांसफाॅर्मरों की जानकारी विभाग को है। ट्रांसफाॅर्मर बदलने की प्रक्रिया चल रही है तथा शीघ्र ही नया ट्रांसफाॅर्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed