सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car returning from Kainchi Dham collides truck four people killed three injured in road accident

UP: ट्रक से टकराई कैंची धाम से लाैट रही कार, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और मिर्जापुर के चार लोगों की मौत; तीन घायल

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 26 May 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Accident: हैदरगढ़ में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से इनोवा टकराने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। हादसा भिखरा गांव के पास भोर में हुआ। सभी युवक कैंची धाम दर्शन के लिए वाराणसी से जा रहे थे। घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

Car returning from Kainchi Dham collides truck four people killed three injured in road accident
रोते बिलखते पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हैदरगढ़ में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार भोर में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भिखरा गांव के पास सुबह करीब तीन बजे हुआ, जब तेज रफ्तार इनोवा सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, इनोवा सवार युवक कैंची धाम दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी से निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मचा कोहराम

हादसे में गाजीपुर के गैबीपुर निवासी राहुल सिंह (35), चंदौली के मुगलसराय निवासी राहुल कुमार (36), बलिया के रामपुर रसड़ा निवासी सत्यम (38) और ट्रक खलासी गाजीपुर निवासी सूरज यादव (30) की मौत हो गई। वहीं मिर्जापुर के चुनार निवासी चंदन सिंह (35), पंकज सिंह (34) और बलिया के बेला निवासी प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे किनारे ट्रक खड़ा था, तभी पीछे से आ रही इनोवा अनियंत्रित होकर उसमें घुस गई। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने या तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed