सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child Dies After Falling into Septic Tank Tragedy Strikes While Playing Girl Struggled to Save Herself

UP: सेफ्टी टैंक में गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा; बचने का प्रयास करती रही बच्ची

अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 26 May 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: बच्ची के साथ हादसे की खबर लगते ही माैके पर मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सेफ्टी टैंक को बंद करवाने की मांग की गई है।

Child Dies After Falling into Septic Tank Tragedy Strikes While Playing Girl Struggled to Save Herself
नैना गौतम की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मुंगराबादशाहपुर नगर के भगत सिंह वार्ड में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची की सेफ्टी टैंक में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार भगत सिंह वार्ड निवासी पुन्नवासी उर्फ बाबा की पुत्री नैना गौतम (7) सोमवार रात करीब आठ बजे अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पड़ोस में स्थित सालिकराम के निर्माणाधीन मकान के पास पहुंच गई। वहां एक सेफ्टी टैंक बना हुआ था, जिसमें पानी भरा था। बताया जा रहा है कि टैंक खुला हुआ था और उसके चारों ओर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

खेल के दौरान अचानक नैना का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पानी से भरे टैंक में जा गिरी। आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन और स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े। काफी प्रयास के बाद बच्ची को टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक खुला छोड़ दिया गया था, जिससे पहले भी हादसे की आशंका बनी हुई थी। लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सभी मासूम बच्ची की मौत से बेहद मर्माहत दिखे। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed