वीरू के लिए बसंती चढ़ी टावर पर: बोली- मेरी शादी करवाओ, कूदने की दी धमकी; नहीं मान रहे घरवाले
Varanasi News: युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही माैके पर बड़ागांव थाने की पुलिस पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा गया। वह अपने पसंदीदा प्रेमी से शादी के लिए अड़ी रही। वहीं, घर वाले यह रिश्ता नहीं कबूल कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र के पश्चिमपुर अहरक गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 21 वर्षीय युवती गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। काफी देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बताया जा रहा है कि युवती का गांव के ही रहने वाले सनी विश्वकर्मा से लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवती का आरोप था कि परिजनों के दबाव में युवक अब शादी करने से इनकार कर रहा है। इससे नाराज होकर युवती सुबह करीब सात बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और चेतावनी दी कि यदि प्रेमी उससे शादी नहीं करेगा तो वह टावर से कूदकर जान दे देगी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवती को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। काफी देर तक ग्रामीण उसे नीचे उतारने में असफल रहे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
परिजनों में मचा कोहराम
सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई और दोनों पक्षों के परिजनों को भी बुलाया गया।
पुलिस के अनुसार, युवती और युवक दोनों शादी के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन दोनों परिवारों के बीच सहमति बनाने को लेकर बातचीत चल रही है। थाने में दोनों पक्षों के परिजनों के बीच काफी देर तक वाद-विवाद होता रहा। पुलिस समझौता कराने और माहौल शांत कराने का प्रयास करती रही।
घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। गांव के लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को समझाकर मामले का शांतिपूर्ण समाधान कराने की कोशिश की जा रही है।